
विकास पवार बड़वाह – नगर के सुभाष मार्केट में बरसों से लग रहे सब्जी- फ्रूट के अस्थाई मार्केट को हटाने वाले नगर पालिका के निर्णय का अब व्यपारियों में विरोध देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को फुटकर विक्रेताओं ने स्वेच्छा से एक दिवसीय अपना कामकाज बंद रखा। और एकजुट होकर जहा मार्केट लग रहा है वही यथावत रखने की नगर पालिका से मांग की।जबकि हटाने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। दरअसल विक्रताओं ने मार्केट बंद रख जाट मोहल्ला स्थित काहर समाज की धर्मशाला में बैठक आयोजित की। बैठक में शामिल महेश वर्मा और अज्जू वर्मा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा आए दिन हम सब्जी और फ्रूट ठेले व्यपारियो के स्थानांतरण को लेकर आदेश दिए जाते है ।लेकिन नगर सीमा में ऐसा कोई स्थान नहीं है । जहा सभी व्यपारी एक साथ बैठकर व्यापार कर सके ।जबकि बैठक में आज हमने यह निर्णय लिया है की हम जहा अपनी दुकान लगाकर अभी व्यापार कर रहे है।वही सब लोग व्यापार करेंगे। हालाकी नगर के यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हम सुभाष मार्केट में लगने वाली सभी दुकानों को और व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे ।ताकि मुख्य मार्ग से निकलने वाले किसी भी नगरवासियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो ।उल्लेखनीय है सभी व्यापारियों का कहना है स्थानीय प्रशासन हमारे व्यापार के लिए जो भी स्थान तय करे ।वहा प्रकाश, सफाई,शौचालय व्यवस्था के साथ कांपलेक्स सुविधा होना चाहिए।

