निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं को ध्‍यान में रखते हुए से मतदाता सूची संशोधन के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नई दिल्ली- निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए से अभियान शुरू करेगा। इसमें विशेष रूप से युवा मतदाताओं पर ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान उन पांच राज्यों में नहीं होगा जहां इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

फिल्‍म अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग का राष्‍ट्रीय आइकन नियुक्त किए जाने के बाद मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा कि मतदाता सूची प्रत्येक तिमाही में अपडेट की जाएगी और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अगली तिमाही में अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!