युवती ने डाक्टर पर अश्लील हरकत करने के लगाए आरोप, पुलिस हिरासत में डाक्टर कुरैशी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार, बड़वाह – नगर के एमजी रोड स्थित गणेश मार्ग निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने लोदी मोहल्ले स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए है। युवती के साथ डाक्टर द्वारा यह कृत्य रविवार सुबह करीब 11 बजे किया गया। इस बात का खुलासा पीड़िता ने अपनी बढ़ी बहन और बढ़ी मम्मी के सामने किया। जिसके बाद पीड़िता अपने परिजनो के साथ सोमवार शाम स्थानीय थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची। जहा पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया की नगर के जाट मोहल्ले स्थित लोधी मोहल्ले में डाक्टर अंसारी कुरैशी विगत कुछ सालो से अपना निजी क्लीनिक संचालित कर रहा है।पीड़िता ने बताया की रविवार सुबह करीब 11 बजे मेरे पेट में दर्द होने से मैं डाक्टर अंसारी कुरैशी के क्लीनिक पर ईलाज करवाने गई थी। जहा क्लीनिक पर मेरे अलावा और कोई नही था। इस दौरान कुरैशी ने मेरा चेकअप करने के दौरान मेरे साथ अश्लील हरकत की और उन्होंने मुझे कहा की अगली बार जब मैं तुम्हे बुलाऊंगा तो क्या तुम मेरे पास आओगे। डाक्टर कुरैशी की हरकत और यह बात सुनकर पीड़िता डर गई ।जिसके बाद पीड़िता वापस अपने घर रवाना हो गई। उल्लेखनीय है पीड़िता ने अपने परिजन को डाक्टर कुरैशी द्वारा करने वाली हरकतों के बारे में विस्तार से बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने सोमवार को पुलिस थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

पुलिस हिरासत में डाक्टर कुरैशी —-

 

थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने इस मामले में बताया की पीड़िता के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।जबकि डाक्टर अंसारी कुरैशी को हिरासत में लेकर धारा 354, 354 क भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। वही स्वास्थ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा कर यह मामला उनके संज्ञान में डाला गया है। इस मामले में आरोपित से अन्य पूछताछ जारी है।उल्लेखनीय है की इस मामले में डाक्टर अंसारी कुरैशी का कहना है की मेरे द्वारा पीड़िता के साथ कोई गलत हरकत नही की है। पीड़िता द्वारा मुझ पर लगाए आरोप निराधार है।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

error: Content is protected !!