बीजेपी मध्य प्रदेश में नवरात्रि में 17-18-19 अक्टूबर को तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। इस महाउत्सव में बूथ विजय के संकल्प की प्रतिज्ञा ली जाएगी। सम्मेलनों में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित सभी बड़े नेता और बीजेपी बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और बूथ विजय के संकल्प को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। इस बात की जानकारी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी और एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।
बूथ विजय की प्रतिज्ञा के साथ ‘शक्ति सम्मेलन’
उन्होने कहा कि 6-7 माह पूर्व 64 हजार 523 बूथों में दो शक्ति केंद्र मिलाकर बीजेपी ने बूथ विजय का संकल्प लिया था। गरीबों और आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। बूथ विजय की ओर अग्रसर होने के अभियान में इन शक्ति सम्मेलनों में प्रदेश के 12000 स्थानों पर शक्ति केंदों की टोली उपस्थित रहेगी और बूथ विजय के संकल्प को साकार करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान एक शक्ति केंद्र पर 6 से 7 बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मां दुर्गा की आराधन काे पावन पर्व पर आयोजित इस शक्ति सम्मेलन में बूथ विजय के संकल्प की प्रतिज्ञा लेंगे। इस महाअभियान में रणनीति बनाने के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘सम्मान पहचान और दायित्व’ का संपदा कार्ड भी दिया जाएगा।
उन्होने कहा कि पीएम मोदी के हर बूथ पर जीतने के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से ये आयोजन किया जा रहा है। 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी मंडलों में शक्ति सम्मेलनों की शुरुआत होगी। बीजेपी के 1093 मंडलों में इनकी एक साथ शुरुआत होगी और साढ़े 12 हजार शक्ति केंद्रों में शक्ति सम्मेलन संपन्न होंगे। यहां मध्य प्रदेश के विकास को निरंतर जारी रखने के लिए, सतत गरीब कल्याण के लिए, स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होने कहा कि 2023 का चुनाव बूथ पर लड़ा जाएगा और हर बूथ पर बीजेपी चुनाव जीतेगी।
कांग्रेस पर आरोप
Views Today: 2
Total Views: 66