अग्रेसन जयंती पर अग्रवाल समाज ने सात दिवसीय किए आयोजन, अंतिम दिवस निकाला चल समाहरो

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – श्री अग्रेसन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल समाज के सात दिवसीय आयोजनों के अंतिम दिन रविवार शाम नगर में समाजजनों ने चल समाहरो निकाला । जो महेश्वर रोड स्थित अग्रेसन भवन से शुरू होकर बस स्टेशन, मुख्य चौराहे से गोल बिल्डिंग तक निकाला गया । जहा से चल समाहरो पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा । जहा समाज सदस्यो के लिए भोजन प्रसादी रखी गई ।चल समाहरो के पूर्व समाज सदस्यो ने भगवान अग्रेसन जी कि पुजा अर्चना की ।जिसके बाद नगर में चल समाहरो निकाला ।जिसमे अधिक संख्या में समाज की महिला,पुरुष,युवा सहित युवतियों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज,नगर पालिका परिषद,अनिल रॉय मित्र मंडल और अन्य लोगो ने चल समाहरो का पुष्य वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया ।

चल समाहरो में भजन संध्या के साथ हुई आतिशबाजी —-

 

चल समाहरो में भगवान अग्रेसन महाराज जी की प्रतिमा को सुसज्जित बग्गी में विराजमान कर नगर भ्रमण करवाया ।इस दौरान चल समाहरो में जहा महिलाए गरबा करते दिखाई दी ।वही पुरुष भी भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए ।उल्लेखनीय है की चल समाहरो में स्थानीय गायक कलाकारो ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी । चल समाहरो में राजू अग्रवाल,नरेंद्र गर्ग,पवन सिंघल,पिंटू बंसल,अंतिम जिंदल,दिनेश जिंदल,रवि एरन, गोविंद गर्ग, संजय गुप्ता,दिलीप गुप्ता सहित अन्य समाज सदस्य शामिल हुए ।

Views Today: 4

Total Views: 256

Leave a Reply

error: Content is protected !!