Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने ग्वालियर में स्ट्रांग रूम, मतदान केन्द्र एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

ग्वालियर- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों की जानकारी लेने ग्वालियर पहुंचे। महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय (एमएलबी) पहुंचकर स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिये की जा रही तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान दलों की रवानगी और मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान दलों द्वारा सामग्री जमा करने की व्यवस्था के संबंधी जानकारी प्राप्त की। अनुपम राजन ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया जाए। नए मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिये जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं के लिये उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो, ताकि अधिक से अधिक लोग उसका लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। निरीक्षण में डीआईजी चंबल कृष्णावेणी देशावतु, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply