Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने दतिया जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी

1 min read
Text Size:

दतिया- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन दतिया पहुंचे। यहां पर अनुपम राजन ने मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत की जा रही निर्वाचन संबंधी तैयारियों के बारे में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

अनुपम राजन ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दतिया में सेवढ़ा, भाण्ड़ेर एवं दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये गए स्ट्रॉग रूम, मतगणना कक्ष, सीलिंग कक्षों का निरीक्षण किया। मतगणना केन्द्र पर की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के साथ मतदान केन्द्रों पर मतगणना अभिकर्ता, मतगणनाकर्मियों आदि के प्रवेश एवं मतगणना कक्षों में बैठक व्यवस्था देखी।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply