अतिवृष्टि से बड़वाह और सनावद के प्रभावित 33 गांव का सर्वे हुआ पूर्ण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – विधानसभा क्षेत्र के बड़वाह और सनावद क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वे हो चुका है।इसकी जानकारी एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने देते हुए बताया की जिला कलेक्टर के आदेश पत्र अनुसार अभी पटवारियों की हड़ताल होने के बावजूद हमारे द्वारा तहसीलदार और कृषि अधिकारी, ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक एवम अन्य सदस्य की टीम गठित कर गांव गांव जाकर सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे में अतिवृष्टि के कारण हुई मकान, समान, राशन, पशु इत्यादि क्षति का गठित दल द्वारा सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। जिसके अंतर्गत सनावद में क़रीब 23 गांव एवं बड़वाह के क़रीब 10 गांव अतिवृष्टि से अधिक प्रभावित हुए है। जहा रहवासियों को प्रति परिवार 50 किलो राशन वितरण का काम भी पूरा किया गया है। श्री सोनी ने कहा की सर्वे में जिन प्रभावित लोगों के नाम है। उनके नाम ग्राम पंचायत के पटल पर चसपा कर दिए जाएंगे। ताकि कोई भी व्यक्ति दो दिवस में अपनी दावे आपत्ति सबंधित शिकायत तहसील और पंचायत में प्रस्तुत कर सकता है। जबकि आज बुधवार से फसल हानि का भी सर्वे विस्तृत रूप से सभी प्रभावित गाँव में किया जाएगा। हालाकी राजस्व की टीम द्वारा प्रारंभिक सर्वे विगत सप्ताह में हो चुका है।

संस्था से भी करवाया सहयोग —–

अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया की जहा शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित गांव का सर्वे किया। वही बेडिया स्थित एंटीपीसी और अन्य संस्था के सहयोग से उन गांव में अधिक प्रभावित परिवारों को जरूरत की सामग्री भी दिलवाई गई है। ताकि किसी परिवार सदस्य के सामने अपने परिवार के लालन पालन के लिए किसी प्रकार की तकलीफ नही आए। उल्लेखनीय है की अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल तबाह हुई है। उन किसानों के खेतो का सर्वे भी करवाकर शासन की गाईडलाइन अनुसार मुवाजा राशि दी जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 248

Leave a Reply

error: Content is protected !!