Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

एमपी के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव

1 min read
Text Size:

भोपाल- सपा प्रमुख अखिलेश यादव 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश यादव रीवा के सिरमौर विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार अखिलेश प्रदेश के राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए भी तैयारी परखने भी आ रहे हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में मध्यप्रदेश की सीटों पर दावा पेश करेंगे और सहयोगियों पर दबाव भी बनाएंगे। अखिलेश सपा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मध्यप्रदेश में प्रत्याशी उतार रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने अगस्त माह के अंत में दो सूचियां जारी की थी, जिसमें कुल छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। निवाड़ी से मीरा यादव और दतिया की भांडेर सीट से सेवानिवृत्त जिला जज आरडी राहुल को उम्मीदवार बनाया है। छतरपुर के राजनगर से बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल,  भिंड की मेहगांव विधानसभा सीट से डॉ. बृजकिशोर सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं सीधी जिले की धोहनी विधानसभा सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम और चितरंगी विधानसभा सीट से श्रवण कुमार गोंड को प्रत्याशी घोषित किया है।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply