Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

 खड़ा स्थापना के साथ शुरु हुआ नौ दिवसीय गणगौर उत्सव

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, मसनगांव। ग्राम में नौ दिवसीय गणगौर उत्सव की शुरुआत खड़ा स्थापना के साथ हुई। चैत्र वदी नवमी से शुरू हुआ यह उत्सव अमावस्या के बाद तक चलेगा। गणगौर स्थापना के साथ ही महिलाओं द्वारा गोरनी बनकर माता की पूजा की जाएगी। गुरुवार सुबह होलिका दहन स्थल से मिट्टी लाकर खड़ा स्थापना की गई। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास आकर्षक पंडाल सजाकर गणगौर उत्सव की शुरुआत की गई, जिसके साथ ही माता की आराधना का दौर शुरू हो गया है। खड़ा स्थापना के बाद महिलाएं दिन में पारंपरिक खेल खेल रही हैं, वहीं शाम के समय भजन मंडलियां झालरा नृत्य की प्रस्तुति दे रही हैं। घट स्थापना के पश्चात 19 मार्च को माता को पाठ बिठाया जाएगा तथा मंडप बनाया जाएगा। 20 मार्च को विसर्जन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में विभिन्न गणगौर मंडलों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कमलेश बांके ने बताया कि नौ दिवसीय गणगौर उत्सव की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शाम से ही पंडालों में भजन मंडलियों का आना शुरू हो चुका है, जो झालरा नृत्य के साथ गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

40 Views
What do you think?

Leave a Reply