Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा

2 min read
Text Size:

-समयसीमा में योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश
अनोखा तीर, हरदा।  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने गुरुवार को जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत छह सप्ताह में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा एक बगिया मां के नाम योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी जल गंगा अभियान 2026 की पूर्व तैयारी कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक जल संरचना पर जनसहयोग से अभियान की शुरुआत की जाएगी। सीईओ ने पिछले वर्ष के जल गंगा संवर्धन अभियान के अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कर जल संचय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वॉश ऑन व्हील, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जनपद स्तर से गठित दलों द्वारा ग्रामों का सत्यापन किया जाएगा। चिन्हित पंचायतों में कचरा और प्लास्टिक कलेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वॉश ऑन व्हील के लिए ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से मांग दर्ज कर पूर्ति करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पंचायतों के अधिरोपित करारोपण की वसूली, पंचायत दर्पण पोर्टल पर एंट्री, ग्राम पंचायतों के बकाया विद्युत बिलों का भुगतान तथा अनुपयोगी बिजली कनेक्शन बंद कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण प्राथमिकता से करने को कहा गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर ग्राम पंचायत जिनबानिया, वमनगांव, नागवमाल और लोलांगरा के सचिवों सहित 11 रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय इवने सहित जनपद एवं जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

28 Views
What do you think?

Leave a Reply