Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

एलपीजी सिलेण्डर की उपलब्धता के संबंध में अफरा तफरी का माहौल न बनाएं

1 min read
Text Size:

-जिले में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर्स का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध
अनोखा तीर, हरदा। आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय की अध्यक्षता में गुरूवार को एलपीजी वितरकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरो का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। आयल कंपनियों द्वारा घरेलु परिवारों को नियमित रूप से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एलपीजी वितरण में उपाय शुरू किए गये है जैसे की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इस कदम का उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा तफरी को रोकना और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। वर्तमान में जिले में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टाक एवं आपूर्ति बनी है। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि घरेलु एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता के सम्बन्ध में अफरा तफरी का माहौल न बनाये, कालाबाजारी न करें और शांतिपूर्वक बुकिंग अनुसार अपना एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करें।

33 Views
What do you think?

Leave a Reply