Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

भंवरदी माल में हुई कृषक संगोष्ठी  

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आगा खान एनजीओ के साथ मिलकर गुरूवार को तहसील खिरकिया के ग्राम भंवरदी माल में कृषक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में लगभग 250 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने अपनी भागीदारी की। इस दौरान कृषक महिलाओं को स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने हेतु घरेलू स्तर पर तैयार की जाने वाली विभिन्न सामग्री जैसे हवन कंडा, गुलकंद, गेहूं से बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ, लू हेतु स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से तैयार उत्पाद आदि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रानू पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में श्री शिवनारायण गुर्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती सरिता सरयम, जनपद सदस्य श्रीमती तेजल ऊईके, सरपंच श्रीमती रामकली बाई, सहायक प्रबंधक आजीविका किशन पवार, पशुपालन विभाग से राहुल, उद्यानिकी विभाग से सुरेश बुंदेला, नीलेश पटेल पीएसएके आरएस पीआई, एकेआरएसपीआई खंडवा से नीलेश पटेल व अंबुज, सरपंच जूनापानी मोजी राम, आगा खान संस्था खिरकिया से  मनमोहन पाली, रीजनल मैनेजर खंडवा रामकृष्ण महाजन, सिनर्जी संस्था हरदा से निर्मला जाट एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया उपस्थित थे। इस दौरान पशु सखियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के दौरान कृषक महिलाओं ने आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी परंपरागत ज्ञान से परिचित कराया।

24 Views
What do you think?

Leave a Reply