Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों को मिलेगी 12 हजार की राशि

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। राष्ट्रीय स्तर पर संचालित नेशनल मीन्स कम मेरिट परीक्षा में करताना क्षेत्र के शासकीय सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। विद्यालय के प्राचार्य पूनमचंद दानद्रे ने बताया कि जिले में आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें गरिमा राजपूत पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत ने जिले में 12वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं मानवी जायसवाल पिता सितेंद्र जायसवाल ने जिले में 30वां स्थान प्राप्त किया तथा काव्या राठौर पिता सुधीर राठौर ने जिले में 50वां स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं के इन विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर शासकीय सांदीपनि विद्यालय करताना का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

45 Views
What do you think?

Leave a Reply