3 अक्टूबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस साल भी क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। मगर इस वर्ष आदर्श आचार संहिता लगने के डर से यह आयोजन तय तिथि से पहले किया जा रहा है। हर वर्ष 6 अक्टूबर को श्री पटेल के जन्मदिन पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। मगर इस बार आदर्श आचार संहिता लगने की अटकलों के चलते इसमें फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा। इसके पश्चात चुनाव आयोग कभी भी अधिसूचना जारी कर सकेगा। इसे देखते हुए आयोजन समिति द्वारा जन्मदिन के तीन दिन पूर्व कवि सम्मेलन की तिथि 3 अक्टूबर रखी जा रही है।

84 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!