आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा शहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र 58 पर बुधवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में छोटी छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया गया एवं फल व मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और उषा कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा छोटे-छोटे बच्चों को खेल गतिविधि भी कराई गई। इस दौरान उपस्थित 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विजयश्री चौरसिया एवं महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी और हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply