-सिराली का शिविर अब 16 को
अनोखा तीर हरदा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत हरदा जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, लोक सेवा गारंटी से संबंधित सेवाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश अनुसार हरदा विकासखण्ड के ग्राम मगरधा में 4 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बालागांव, बूंदड़ा, झाड़पा, जिजगांवखुर्द, नकवाड़ा, सिरकम्बा, मगरधा, डगांवाशंकर, मोहनपुर, रोलगांव, कमताड़ा, गहाल, रैसलपुर, गुठानिया व बरखेड़ी के ग्रामीण शामिल होंगे। इस शिविर में उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। वहीं सिराली में 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाला शिविर अब 16 अक्टूबर को नगर परिषद सिराली में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ संचालित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर

0 Views


