अनोखा तीर, रहटगांव। प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीकरण के तहत स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र की संपत्तियों के स्वामित्व अधिकार अभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन किया जाना है। इसके माध्यम से नागरिकों को उनकी संपत्तियों का विधिसम्मत पंजीयन विलेख उपलब्ध होगा, बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। योजना का क्रियान्वयन मोबाइल एप्लीकेशनों क्रमश: एमपीई सेवा के माध्यम से आवेदन, सारा के माध्यम से सत्यापन तथा संपदा के माध्यम से पंजीयन द्वारा किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक गांव में जिन व्यक्तियों को पट्टे मिले हैं, आबादी के उनके लिए यह दस्तावेज तैयार होना है। किसी भी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर दस्तावेज तैयार करवा सकते हैं। इनमें दो गवाह की आवश्यकता पड़ेगी, पट्टे की सभी को ई-केवाईसी आधार से लिंक करना है उसके बाद ही अभिलेख तैयार होगा। वहीं रहटगांव तहसीलदार शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्वामित्व योजना के पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो गया है, संबंधित भूमिस्वामी अपने मोबाइल पर एमपीई-सेवा एप डाउनलोड कर आवेदन कर सकता
0 Views



