Skip to content
Thursday, 5 November 2026
खरगोन

पीजी कॉलेज में शिक्षक-विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का हुआ लाइव प्रसारण

1 min read
Text Size:

खरगोन- मप्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर उज्जैन में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री, प्रदेश के शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भाग लिया। जिसका सीधा प्रसारण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विभिन्न संकायों में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश एवं तदनुसार अध्यापन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कौशल संवर्धन एवं कैरियर निर्माण योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सूचना संचार तकनीक का उपयोग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कला और संस्कृति का समावेश, विषयों पर पांच समानांतर सत्र आयोजित किये गये।

 कार्यशाला में प्रत्येक संभाग से एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया गया। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार के लिए वर्ष 2022 में आयोजित राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न विश्वविद्यालय में इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए चयनित विद्यार्थियों को सीड मनी वितरित की गई। इस लाइव प्रसारण में प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply