हुंकार रैली में लोगो का ऐलान, जब तक बागली जिला घोषित नहीं होता धरना जारी रहेगा, तीन सीट करेंगे प्रभावित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- जिले की तहसील बागली को जिला बनाए जाने के लिए पिछले 1 माह से जारी धरना प्रदर्शन के 31 वे दिन शनिवार को बागली जिला बनाओ अभियान समिति के आवाह्न पर जन हुंकार रैली का आयोजन किया गया था।रैली में बागली अंचल सहित पूरे क्षेत्र से भारी संख्या में जन सैलाब उमड़े। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में सभा आयोजित की गई थी। सबसे पहले वागयोग चेतना पीठ के आचार्य कनिष्क द्विवेदी सहित 101 ब्राह्मण बच्चों ने मंगलाचरण कर शंखनाद और फिर सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ सभा की शुरुआत की। अभियान के प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश कुमार गुर्जर ने अभियान की संपूर्ण जानकारी देते हुए कहा की बागली क्षेत्र की जनता पिछले 14 वर्षो से एक ही मांग को लेकर सडक़ पर उतरने को मजबूर है। गुर्जर ने हुंकार रैली में पारित निर्णय सुना कर जनता से इस अभियान को घर घर तक पहुंचाने का आव्हान किया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष हुकम पटेल अपना समर्थन पत्र सौपा। करणी सेना ने बागली जिला नही बनने पर बीजेपी के बहिष्कार की चेतावनी दी।मुस्लिम समाज के मौलाना ने कहा की मकसद जब तक पूरा न हो जब तक हमे डट रहना।

करनावद नगर परिषद अध्यक्ष परसराम पाटीदार, आल इंडिया बंजारा संघ के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह नायक, सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष नाथू सिंह सेंधव,पिपरी सरपंच सुरेश राव पाटिल, लोकेश जैन, संतोष जैन, शांतिलाल सौलिया, राकेश जाट, मूलचंद परमार, कमलेश जोशी आदि ने समर्थन दिया। रैली में भाजपा कांग्रेस से जुड़े कई जनप्रतिनिधियों सहित दर्जन भर से अधिक विधानसभा के दावेदार मौजूद थे। इसके पूर्व कार्यक्रम का संचालन सोमेश उपाध्याय ने किया व आभार शंकर लाल भाटी ने माना।व्यवस्था की दृष्टि से प्रशासन के पुख्ता इंतजामात थे।
सभा स्थल पर एस. डी.एम. आनंद मालविया को समिति के प्रमुख सदस्यो ने मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित जिले के सभी प्रस्ताव की प्रतिलिपि एवं 55 वा ज्ञापन सोपा गया।
हुंकार रैली में महिलाओ की रिकार्ड संख्या उमड़ी। करीब दो हजार से अधिक महिलाए महिलाए मौजूद थी। महिलाओ ने जम कर नारेबाजी कर शिवराज भैया से बागली को जिला बनाने की अपील की। 2 किलो मीटर लंबी में जनता जिला बनाने की अपील करती रही।
इन निर्णयों पर बनी सहमति-
बागली क्षेत्र की जनता आर पार की लड़ाई को तैयार रहेंगी। यह धरना अनवरत चलेगा और अभियान मतदान केंद्र तक अभिव्यक्त होगा।
अब हमारा धैर्य टूट चुका है। आचार संहिता के पूर्व बागली जिला नही बनता है तो बागली के साथ जिले की 3 विधानसभा प्रभावित करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 264

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!