Skip to content
Thursday, 5 November 2026
खरगोन

राष्टीय महासचिव की फ्लॉप रही बड़वाह में जन आशीर्वाद यात्रा, भाजपा नही जुटा पाई भीड़

4 min read
Text Size:
बड़वाह – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के तमाम दिग्गज नेता और पदाधिकारी मतदाताओं के समक्ष जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पहुंच रहे है । इस यात्रा के अंतर्गत शहर में भी जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई ।जो फ्लॉप साबित हुई। जो शहर में चर्चा का विषय बनी रही । ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा इस यात्रा में उम्मीद के अनुसार भीड़ नहीं जुटा पाई।जबकि इस यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित दो सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, गजेंद्र पटेल और एक विधायक सचिन बिरला खुले वाहन में सवार होकर जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे ।लेकिन इन तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भी भाजपा के ऐसे सैकड़ों चेहरे यात्रा में नही दिखे जो अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा सक्रिय नजर आते है ।हालाकी यात्रा में भीड़ नहीं होने से जीप पर सवार मुख्य नेताओं के चेहरे पर भी नाराजगी देखने को मिली। वही जिम्मेदार नेता यात्रा में झूठी हंसी लेकर नज़रे चुराते रहे। वही कुछ नेता और कार्यकर्ता तो यात्रा निकलने के पूर्व ही सनावद में निकलने वाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
महासचिव विजयवर्गीय ने किया भगवान नागेश्वर का पूजन
शहर में यात्रा निकलने के पूर्व महासचिव विजयवर्गीय, सांसद पाटिल,विधायक बिरला ने भगवान नागेश्वर मंदिर में जाकर पूजन किया ।जिसके बाद नेताओ ने वाहन में सवार होकर अपनी यात्रा शुरू की ।हालाकी इस यात्रा के निकलने का समय मीटिंग के अनुसार का था,लेकिन कार्यकर्ताओं के इकट्ठा न होने पर यात्रा करीब 11 बजे बाद ही आगे बड़ी। यात्रा का एमजी रोड,नर्मदा रोड,मुख्य चौराहे पर जगह-जगह मोर्चा के पदाधिकारी और नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर की टीम सहित कई संगठनों ने मंच लगाकर  पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तोमर और जिला महामंत्री महिम ठाकुर ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर यात्रा में फूलो की बरसात की ।वही खुले वाहन में सवार नेताओं ने शहरवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया ।उल्लेखनीय है की भाजपा की लगातार बैठकों में सक्रियता का पाठ पढ़ने के बावजूद बड़वाह के कार्यकर्ताओं पर इसका असर कितना और कैसे पड़ रहा..? यह भी राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने खुद अपनी आंखों से देख लिया। उन्हे संगठन की कमजोरी का संदेश तो मिल ही गया।
बेशक इस पर आत्म चिंतन करना जरूरी भी है। नहीं तो इसके परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिल सकते हैं। उल्लेखनीय है की इस यात्रा के दौरान मिडिया से चर्चा में महासचिव विजयवर्गीय ने कहा की हमारी जन आशीर्वाद यात्रा पहले शुरू हो चुकी है ।जिसके तहत पाच यात्रा सारे प्रदेश में घूम रही है जो दस हजार किलोमीटर चलेगी।जिस तरह जन सैलाब यात्रा को आशीर्वाद दे रहा है उसे देखते हुए दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।यह चुनाव हमारे कार्यकर्ताओ के चेहरे पर लड़ा जाएगा ।इस बार चुनाव में विपक्ष पार्टी द्वारा परिवर्तन की लहर के सवाल पर विजयवर्गीय बोले की जनता ने उन्हें 15 महीनो में देख भी लिया, टेस्ट भी कर लिया और रिजेक्ट भी कर दिया है ।आगे भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी ।हमने काम किया है और आगे भी काम करेंगे ।
ताबड़तोड़ निकाली शहर में यात्रा
प्रदेश की रूपरेखा में जन आशीर्वाद यात्रा का बड़वाह शहर में निकालने का कोई प्लान नहीं था। महज तीन दिन में शहर में यात्रा निकालने की योजना बनाई गई।ऐसा इसलिए क्योंकि इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय को भी सनावद में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में शामिल होना था । तो उन्होंने शहर में भी यात्रा को करव लिया। सनावद के साथ बड़वाह शहर में भी यात्रा निकल गई। हालाकि इस यात्रा को लेकर नपा परिसर में एक बैठक हुई । जहा विधायक सचिन बिरला और नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नेताओ ने शहर में भी जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया ।जिसके तहत शहर में भी ताबड़तोड़ यात्रा निकाली गई। लेकिन इस यात्रा के दौरान लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे कई कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह दूरियां बना ली ।जबकि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर   ना तो कार्यकर्ताओं और ना ही जनता में कोई उत्साह दिखा।
142 Views
What do you think?

Leave a Reply