नर्मदेश्वर् महादेव मन्दिर से भगवान् नर्मदेशवर् की पालकी यात्रा निकाली गई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
खरगोन :- पवित्र श्रावण मास के आखरी दिनों मे नर्मदेश्वर् महादेव बैंक कालोनी के क्षेत्र ब्रहमन पर निकले। मन्दिर समिति के प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया की इसी वर्ष मन्दिर का निर्माण कराया गया। जिसमे भगवान् शिव परिवार की स्थापना की गई साथ ही हनुमान जी की भी स्थापना हुई है।  जब से मन्दिर बना है कालोनी वासियों मे बड़ा उत्साह बना हुआ है  श्रावण मास मे विशेष पूजा अर्चनाये की गई। शाम 5 बजे से नर्मदेश्वर् महादेव की पालकी यात्रा बैंक कालोनी से मागरुल रोड़ व वहा से साइड वाली गली होते हुए करीब 2 k m की यात्रा कर पून्ह मंदीर पधारी। जहाँ आरती पूजन  पण्डित राहुल शर्मा द्वारा कराई गई पश्चात समापन हुआ। अंत मे श्रधालुओ को स्वलपाहार कराया गया।
  करीब 2 घण्टे की यात्रा के रास्ते मे डीजे की धुन पर महिला, पुरुष व बच्चो ने खूब नृत्य किया।
नर्मदेश्वर् महादेव का यह प्रथम वर्ष था।
बड़े उत्साह और उल्लास से भगवान् नर्मदेश्वर् की पालकी यात्रा निकाली गई है।यात्रा मे सुरेंद्र जोशी, डॉ दिनेश रघुवन्शी,  सुनील शर्मा,  रवि महाजन , जीतू भावसार,गणेश महाजन,राम कृष्ण गुप्ता, सुनील पटवारी,  मन मोहन बेरागि,  पी एस कुमरावत् गिरिराज महाजन अखिलेश भार्गव,  जगदीश पाटीदार, डॉ अरविंद पाटीदार, मोहन गुप्ता,एवं शेकडो महिला, बच्चो ने भागवान नर्मदेश्वर्  से यात्रा मे भाग लेकर सुख, सर्मधि की कामना की ।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!