अनोखा तीर, हरदा। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को हरदा नगर में मुख्य चौक-चैराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं एवं उसके आस-पास नियमित सफाई कराये जाने की मांग को लेकर पत्र लिखा हैं। जिसमे लेख है कि हरदा नगर के मुख्य चौक-चौैराहों पर महापुरूषों की प्रतिमाएं नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा स्थापित कराई गई है, किन्तु उन प्रतिमाओं की कभी भी साफ-सफाई, देखरेख नहीं हो रही है। प्रतिमाओं पर धूल मिट्टी जमा रहती है, पक्षियों द्वारा भी गंदगी की जाती है, जिससे प्रतिमाओं का मूल स्वरूप खराब हो रहा है एवं प्रतिमाओं के आसपास भी सफाई कार्य नहीं हो रहा है। जिससे महापुरूषों का अपमानित हो रहा है एवं जनमानस की भावनाओं को भी ठेंस पहुंच रही है। शासन के द्वारा मूर्ति स्थापित करने के नियम है और उन नियमों का नगर पालिका द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। रोचलानी ने इस संबंध में शीघ्र ही उचित कार्यवाही कर महापुरूषों की प्रतिमाओं की एवं उसके आसपास की नियमित साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की मांग की हैं अन्यथा कांग्रेस पार्षदगण द्वारा नगर पालिका सीमा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नपा की रहेगी।

