2 लाख 30 हजार की मदिरा पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 14 गिरफ्तार

खरगोन- अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार वृृत कसरावद के दल ने अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की है। दल ने कसरावद के बालसमुन्दपथौरारेगवारूपखेड़ासलीमपुरापागाखेड़ीबामंदी व कसरावद में दबिशी कार्यवाही की।

कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ,च के तहत 15 प्रकरण दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में इन स्थानों से 170 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। वहीं 2000 किग्रा जप्त महुआ लहान का सेम्पल लेकर जप्त मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्यवाही में जप्त मदिरालहान व सामग्री का बाज़ार मूल्य करीब 2 लाख 30 हजार रूपये हैं। कार्यवाही में वृत के आबकारी आरक्षकसुभाष शर्माशिवनारायण कटारेसंतोष वर्मा तथा रीता सिंगोरिया का सराहनीय योगदान रहा।

94 Views

Leave a Reply