Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

मिनी मैराथन दौड़ 29 अगस्त को

1 min read
Text Size:

देवास- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन देवास जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक क्लब द्वारा किया जाना है। 29 अगस्त को होने वाले मिनी मैराथन दौड़ विकास नगर चौराहा से शुरू होकर मॉडल स्कूल होते हुए पुन: विकास नगर चौराहा पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। यह प्रतियोगिता स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सीनियर कैटिगरी के होगी।

इसमें देवास के स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को नगद राशि प्रदान की जाएगी। दौड़ प्रात: 8 बजे प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता में जिन खिलाडिय़ों को भाग लेना है वह 29 अगस्त को प्रात: 8 बजे राजीव श्रीवास्तव, जितेंद्र गोस्वामी, रागिनी चौहान आदि से संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी जिला एथलेटिक एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव ने दी।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply