Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

क्षिप्रा बैराज का मेंटेनेंस कार्य पूर्ण

2 min read
Text Size:

देवास-  क्षिप्रा बैराज का मेंटेनेंस कार्य जिसमें डेम के 5 गेट के वायर रोप खराब होने पर उन वायर रोपों को बदलने का कार्य चल रहा था। समय से पहले वायर रोप बदलने का कार्य पूर्ण होने पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, सूचना एवं प्रौद्योगिकी समिति अध्यक्ष रामदयाल यादव, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल गेहलोत, वित्त एवं लेखा विभाग अध्यक्ष अजय तोमर, पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, अजय पंडित, राज वर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी एवं निगम सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, मनीष चौहान, दिलीप मालवीय के साथ निरीक्षण किया साथ ही किये गये कार्यो की जानकारी ली तथा कार्यदेखा। आयुक्त ने डेम के विषय में तथा किये गये मेंटेनेंस कार्यो की जानकारी दी तथा श्री अग्रवाल एवं श्री जैन के साथ डेेम के गेट को अप और डाउन कर सभी ने देखा।

विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि डेम की वायर रोप बदलने का कार्य 10 वर्ष में होना था किंतु किन्हीं कारणों से कार्य करने में देरी हुई । विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में कलेेक्टर ऋषव गुप्ता, सभापति श्री जैन के साथ बैठक की जिसमें तीन दिवस में कार्य पूूर्ण करने पर सहमति हुुई। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि डेम का मेंटेनेंस कार्य एक्सपर्ट टीम से निगम अधिकारियों ने एक दिवस पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। साथ ही बताया कि शहर में पानी वितरण भी पूर्व निर्धारित समयावधि में किया जावेगा, आवश्यकता पडऩे पर एनवीडीएम से पानी भी लिया जा सकेगा। स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण सभी के द्वारा किया गया। किया गया कार्य गुुणवत्तापूर्वक हुआ निरीक्षण के दौरान सभी ने कहा। सभापति रवि जैन ने बताया कि डेम का कार्य तय समय सीमा के पूूर्व ही कर लिया। इस हेतु निगम की टीम तथा एक्सपर्ट टीम को बधाई दी साथ ही यह भी कहा कि देवास शहर में दो टाईम ही पानी वितरण कम समय किया गया। अब पूर्व समय अनुसार वितरण होगा। यह भी बताया कि क्षिप्रा नदी के पानी का फ्लो जारी है पानी पर्याप्त मात्रा में डेम में प्राप्त होगा।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply