मुख्यमंत्री ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पूजा पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

भगवान महाकाल के दर्शन के पूर्व उज्जैन पहुँचने पर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का जन-प्रतिनिधियों में विधायक  बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक सतीश मालवीय, रोड़मल राठौर, राजेन्द्र भारती, मुकेश पण्ड्या, अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रकाश प्रजापत, वीरेंद्र कावड़िया, ओम जैन, जगदीश अग्रवाल, मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत और राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया।

147 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!