Skip to content
Monday, 2 November 2026
खरगोन

विधायक कप कबड्डी एवं आर्चरी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

खरगोन- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विधायक श्रीमती झूमा डॉ. ध्यानसिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तरीय ओपन कबड्डी बालक/बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का आयोजन झिरन्या के आदर्श शिक्षा निकेतन विद्यालय मैदान पर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह मे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधी अमित जायसवाल, भीकनगांव नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष झिरन्या श्रवण नायक, जिपं सदस्य निर्मल लोहारे मुख्य अतिथि के रुप में अतिथि बसंत अग्रवाल, जिला महामंत्री, लखन भाई मंडलोई झिरन्या सरपंच प्रतिनिधि विषेश अतिथि महेन्द्र यादव युवक ब्लॉक अध्यक्ष झिरन्या, प्रविण सिंह तोमर ब्लॉक अध्यक्ष झिरन्या, बलवीर सिंह भाटिया युवा जिला अध्यक्ष, शकील पहलवान युवक ब्लॉक अध्यक्ष भीकनगांव, सरपंच राजुभाई डहरिया, सरपंच शोभाराम भाई दशमु भाई, जनपद सदस्य भागचन्द भाई आदि उपस्थित रहे। आयोजन में कुल 32 कबड्डी टीमों ने सहभागिता की। इनमें ग्राम

रुफाटा, गुलझरा, गोलखेडा, पखाल्या, साईखेडा, टोकनबैडा, झिरन्या, टिन्सया, अगास्या, जामली, रतनपुरा, कोढडा, पोखराबाद, मोरदड, गोखपुरा, भिकनगांव आदि की टीमें सम्मिलित हुई। दो दिवसीय आयोजन में सेमी फाइनल मैच हुए। शेष फाईन, तृतीय स्थान के लिए तथा बालिका कबड्डी व आर्चरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। आयोजन में खेल एवं युव कल्याण विभाग से विकासखंड समन्वयक अखिलेश शुक्ला, पंकज बर्डे, नेहा कुशवाहा उपस्थित रहे। निर्णायकों में जिला कबड्डी संघ के अजय प्रजापती, रुद्राक्ष जाट, चन्द्रशेखर यादव, मुस्लिम शेख, बगल सिंह सोलंकी रहे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक आशिष गुप्ता ने किया।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply