डीपीओ और सीडीपीओ को चेतावनी के साथ नोटिस नोटिस होगा जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-  संभागायुक्त  मालसिंह महेश्वर के हिंडोलागुवाडी और भवन तलाई गांवों का औचक निरीक्षण कर आंगनवाड़ीस्कूलराशन दुकान और पेयजल की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि भवन तलाई बच्चों को किसी आंगनवाड़ी में नास्ता नहीं मिलना बड़ी लापरवाही है। ऐसी स्थिति बर्दास्त योग्य नहीं है। इसके लिए खरगोन डीपीओ और महेश्वर सम्बन्धित सीडीपीओ को चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया जाएगा। चेतावनी इसलिए कि जिले के सभी दुर्गम सुदूर पहाड़ियों तक शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं का लाभ मिले।

सुधार के लिए चेतावनी भी जारी कि जा रही है। चेतावनी के बाद भी व्यवस्थाएं सुधारी नहीं गई तो सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। संभागायुक्त  मालसिंह ने यहां के स्कूल तथा राशन दुकानों की भी वस्तुस्थिति का जायजा लिया। स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों की अच्छी उपस्थिति पायी गई थी। राशन दुकानों पर भी सामग्री वितरण की संतोषजनक स्थिति पायी गई। ज्ञात हो कि संभागायुक्त श्रीमालसिंह 1998 में मंडलेश्वर के एसडीएम भी रहे थे। मंडलेश्वर अनुभाग का यह सबसे दुरस्त पहाड़ी गांव है। खरगोन के पश्चात संभागायुक्त धार जिले के भ्रमण पर निकलें।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!