आरोपी हेड कांस्टेबल को डबल उम्र कैद की सजा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-  एक बहुचर्चित हत्याकांड में न्यायालय ने आरोपी हेड कांस्टेबल को डबल उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसने   प्रेमिका को कोल्डड्रिंक में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। यहां तक कि वर्दी का रौब दिखाकर सारे साक्ष्य मिटा दिए। खंडवा और इंदौर में भर्ती रहने के दौरान मृतिका के बयान तक नहीं होने दिए। मर्ग डायरी पर जांच चली और केस दर्ज हुआ तो एक साल तक फरार रहा। आरोपी संजय मौर्य तीन साल से न्यायिक हिरासत में था। वह थाना कोतवाली में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। सुनवाई के दौरान मृतिका की गोद ली बेटी ने गवाही दी थी।
सजा विशेष न्यायाधीश प्राची पटेल की कोर्ट ने सुनाई है। केस की पैरवी एडीपीओ रूपेश तमोली ने की। तमोली के मुताबिक,   के बीच नर्मदापुरम स्थित घर में 31 वर्षीय महिला की जहर से तबीयत बिगड़ गई । तब प्रधान आरक्षक संजय मौर्य घर के अंदर ही था। तबीयत बिगड़ने पर मौर्य उसे अस्पताल ले गया था लेकिन उसके बयान दर्ज नहीं होने दिए।

फिर उसे जिला अस्पताल से इंदौर के अस्पताल ले गया। वहां मौर्य ने डॉक्टर से कहा था कि पारिवारिक कारणों से महिला ने जहर खा लिया है।  महिला की मौत हो गई । इंदौर पुलिस ने कोतवाली खंडवा में डायरी भेजी थी।
इस आधार पर पुलिस ने चश्मदीद मृतिका की गोद ली हुई 14 साल की बेटी से पूछताछ की। जांच के दौरान बालिका ने बताया कि प्रधान आरक्षक संजय मौर्य मां और मेरा यौन शोषण करता था। घटना वाले दिन वह वह मां के साथ कमरे में था। उनके बीच विवाद हो रहा था। मौर्य ने मां को पीटा फिर जबर्दस्ती जहर की गोलियां खिला दी थी। कुछ समय बाद वह महिला को बेहोशी की हालत में गोद में उठाकर कमरे से निकला था। फिर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान मौर्य ने महिला के मृत्यु पूर्व कथन नहीं होने दिए थे। आला अफसरों ने तत्काल मौर्य को निलंबित कर दिया था। वह एक साल तक फरार रहा, कोतवाली पुलिस ने मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!