भीमेश्वर महादेव मंदिर से मोहदरी तक निकाली कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार, बड़वाह – श्रावण माह में कई क्षेत्रों से कावड़िए ओंकारेश्वर से जल लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर में अर्पित कर रहे है। यह सिलसिला एक माह से जारी है।इसी पावन माह में शहर से प्रतिवर्ष मोहदरी आश्रम तक निकलने वाली कावड यात्रा इस वर्ष भी भक्तो द्वारा धूमधाम से निकाली गई। यह बोल बम कावड़ यात्रा गुरु इच्छा से शुक्रवार सुबह 11 बजे शहर के मध्य भीमेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करने के बाद निकली। जो शहर के एमजी रोड, कालका माता मंदिर, जयंती माता मार्ग से होकर मोहदरी आश्रम पहुंची। जहा कावड़ियों में जल अर्पित कर पूजन के साथ आरती की। जिसके पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण करने के साथ इस कावड़ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यात्रा में आश्रम से जुड़े भक्तो के साथ कई शहरवासी इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा निकलने के दौरान कई जगह स्वागत किया गया।

189 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!