Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

किराना दुकानदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया

1 min read
17 9

अनोखा तीर, हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के मांदला गांव में 46 वर्षीय किराना दुकानदार विपेंद्र उर्फ चिंटू जैन ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह दो बच्चों के पिता थे। छीपाबड़ थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि विपेंद्र, पिता सागरमल जैन, गांव के मेन रोड पर किराना दुकान चलाते थे। सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उन्हें घर के अंदर वाले कमरे में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खिरकिया अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपेंद्र बैंक और साहूकारों के कर्ज से परेशान थे। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। टीआई चौहान ने बताया कि विपेंद्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply