Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

21 फीट ऊंचे शिखर के साथ बनेगा खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर

2 min read
02 9

 

 

 

 

 

 

03 11
-भूमि पूजन कर शुरू हुआ निर्माण
-राजस्थान से लाया जाएगा बाबा का शीश
-अखंड ज्योत से मंदिर में प्रज्वलित होगी ज्योत,
-छह माह में पूरा होगा निर्माण

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में खाटू श्याम बाबा के भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए अब सोडलपुर से टिमरनी जाने वाले पुराने नेशनल हाईवे पर खाटू श्याम बाबा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पंडित सुनील दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर निर्माण के लिए भूमि पर लेआउट डालकर कार्य की शुरुआत की गई। यह मंदिर योगेश पिता दिनेश कछवाह की जमीन पर बनाया जा रहा है। मंदिर का निर्माण लगभग छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर की सबसे खास विशेषता इसका 21 फीट ऊंचा शिखर रहेगा, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। मंदिर में स्थापित करने के लिए खाटू श्याम बाबा का शीश राजस्थान से लाया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान स्थित बाबा के मंदिर की अखंड ज्योत से ज्योत लाकर यहां प्रज्वलित की जाएगी।
आसपास के गांवों के भक्तों को मिलेगा दर्शन का लाभ
मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद सोडलपुर के साथ ही रहटगांव, टेमागांव, टिमरनी सहित आसपास के बड़े गांवों के श्याम भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के श्याम भक्तों में उत्साह है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply