अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा द्वारा बटन मशरूम उत्पादन के संबंध में दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण 26 एवं 27 नवम्बर को आयोजित किया गया है। केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र में बटन मशरूम उत्पादन एवं बायोपेस्टीसाइड के उपयोग द्वारा रोग प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण प्रात: 11 बजे से प्रारम्भ होगा। जो भी कृषक प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं, वे कृषि विज्ञान केन्द्र कोलीपुरा टप्पर में प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। डॉ. मुरे ने बताया कि बटन मशरूम उत्पादन से आय की वर्तमान मांग को देखते हुए अपार संभावनाएं हैं। 16-24 डिग्री तापमान पर कम स्थान में भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है। हरदा जिले में आगामी 3-4 माह तक इसका उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को

0 Views
What do you think?





