Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

हरदा में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 24 से ज्यादा वाहन पकड़े

2 min read
18 7

 

20 5
-काली फिल्म उतरवाई, मॉडिफाई साइलेंसर वाली बाइक थाने भेजी, डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई

अनोखा तीर, हरदा। शहर के परशुराम चौक पर बुधवार शाम मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 24 से अधिक वाहनों को रोककर जांच की गई। चारपहिया वाहनों के कांच पर लगी काली फिल्म उतरवाई गई, जबकि मॉडिफाई साइलेंसर लगी बाइकों को थाने भेजा गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। न्यायाधीशों के निर्देश पर ट्रैफिक थाना और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चालानी कार्रवाई के साथ भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। मोबाइल कोर्ट में मौजूद मजिस्ट्रेट ने कहा कि सड़क पर पटाखे जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान में सीजीएम लवकेश सिंह, एसीजेएम अमित मालवीय एवं चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश संजीव रहांगडाले, सचिन भदकारिया, प्रेमदीप शाह सहित कोर्ट कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यातायात थाना प्रभारी वर्षा गौर ने बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सड़क हादसों की प्रमुख वजह बनता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। जिला प्रशासन ने आने वाले दिनों में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रखने की बात कही।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply