Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

दो डेयरियों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगदी और स्कूटी बरामद

2 min read
09 12

अनोखा तीर, हरदा। कोतवाली थाना पुलिस ने मधुर डेयरी और कैलाश भैया की दूध डेयरी में हुई नगदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी 4800 रुपए और घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमत करीब 60 हजार रुपए बरामद की गई है। फरियादी कलीम पिता जलीम खाँ उम्र 42 वर्ष निवासी खेड़ीपुरा हरदा ने दिनांक 19 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा मधुर डेयरी व कैलाश भैया की दूध डेयरी में पीछे की तरफ से शटर का ताला तोड़कर प्रवेश कर नगदी चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध 766/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक हरदा अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण एवं लगातार लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अभिषेक पिता इमरतलाल ठाकुर जाति कोरकू उम्र 22 साल निवासी ग्राम खरतलाय थाना टिमरनी हाल गायत्री कॉलोनी हरदा की पहचान कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी अभिषेक द्वारा मधुर डेयरी व कैलाश भैया डेयरी हरदा से नगदी चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है। गिरफ्तारी में निरी. रोशनलाल भारती थाना प्रभारी, उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि भगवानदास यादव, आर. प्रदीप मालवीय, आर. विरेन्द्र राजपूत, आर. कमलेश परिहार की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply