अनोखा तीर, हरदा। कलेक्ट्रेट हरदा में शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर केसी परते ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस संबंधी शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 19 और 20 अगस्त को अवकाश होने से 18 अगस्त को अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
70 Views

