मांगरूल, रातातलाई में ‘स्नेह यात्रा’ का हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक हरदा जिले में स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के तीसरे दिन स्वामिनी स्वप्रकाशानंद के नेतृत्व में स्नेह यात्रा मांगरूल, हेमापुर, रातातलाई, खेड़ा, अजनास, भंवरतालाब, भादुगांव, अतरसमा, बैड़ी पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा में आए अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार को स्वामिनी स्वप्रकाशानन्दा के साथ अर्थ विद्या भारती इंदौर के स्वामी ऐश्वर्यानंद सरस्वती भी मौजूद थे। स्नेह यात्रा के समन्वयक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने बताया कि यह यात्रा 19 अगस्त को खिरकिया तहसील के ग्राम रेलवा, बिचपुरीसेट, वार्ड नम्बर 11, कालधड़, जामन्या, रामटेक रैयत, मोरगड़ी, भवरदीमाल व चिकलपाट जाएगी।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!