ज्ञात अज्ञात बलिदानियों की बड़ी प्रेरक कहानी में महाविद्यालय के छात्र ने बढ़ाया मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्ञात अज्ञात बलिदानियों की बड़ी प्रेरक कहानी के अंतर्गत रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हासिम शेख ने भाग लेकर वीरांगना झलकारी बाई की कहानी सुनाई। कार्यक्रम का समापन समारोह मानस भवन जबलपुर में आयोजित हुआ। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कपिल देव मिश्र जी, जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहिणी जी तथा अमृत महोत्सव राज्य नोडल अधिकारी डॉ विश्वास चौहान अतिरिक्त संचालक जबलपुर डॉ संतोष जाटव से छात्र को प्रशस्ति पत्र एवं सप्रेम भेंट प्राप्त हुआ।

                महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस देवड़ा जी एवं अमृत महोत्सव संयोजक डॉ कैलाश राय के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में वर्षभर से प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।कार्यक्रम के दल मैनेजर प्रो गोविंद मेहरा ने बताया कि छात्र हासिम शेख बहुत प्रतिभाशाली है हर कार्यक्रम में सहभागिता करता है। छात्र ने महाविद्यालय जिला स्तर पर प्रथमए संभागस्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर के राज्य स्तर में सहभागिता की। इस उपलब्धि पर  संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!