Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश हरदा

हरदा बना सबसे कम वितरण ट्रांसफार्मर फेल होने वाला वृत्त

3 min read
Text Size:

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष कंपनी कार्यक्षेत्र में वितरण ट्रांसफार्मर की असफल दर कम करने वाले वृत्त को पुरस्कृत किया जाता है। हरदा वृत्त द्वारा विशेष प्रयासों से वितरण ट्रांसफार्मर की असफलता में गत वर्ष की तुलना में 2022-23 में 2.4 प्रतिशत की कमी लाये जाने का कार्य किया जो कि कंपनी में सबसे कम है।

ग्वालियर शहर बना सबसे कम विद्युत दुर्घटना वाला वृत्त

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के शहर वृत्त ग्वालियर को कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत दुर्घटना दर में सर्वाधिक कमी करने पर प्रशस्ति पत्र एवं पदक से पुरस्कृत किया गया है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत दुर्घटना की दर में सर्वाधिक कमी करने वाले वृत्त को पुरस्कृत किया जाता है। ग्‍वालियर शहर वृत्त द्वारा सुरक्षा संबंधी विशेष प्रयासों से गत वर्ष की तुलना में 2022-23 में दुर्घटनायें 83.33 प्रतिशत कम रहा।

ग्वालियर क्षेत्र में तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियाँ कम करने में ऐंतहार वितरण केंद्र प्रथम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के ग्वालियर क्षेत्र के भिण्ड वृत्‍त में ऐंतहार वितरण केंद्र को ग्वालियर क्षेत्र में सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (एटीएंडसी) में सर्वाधिक कमी करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। साथ ही ऐंतहार वितरण केंद्र में कार्यरत 39 कार्मिकों को प्रति कार्मिक एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया है।

भोपाल क्षेत्र में तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियाँ कम करने में घाटबिरोली वितरण केंद्र प्रथम

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी के भोपाल क्षेत्र के बैतूल वृत्‍त में घाटबिरोली वितरण केंद्र को भोपाल क्षेत्र में सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों (एटीएंडसी) में सर्वाधिक कमी करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया है। साथ ही घाटबिरोली वितरण केंद्र में कार्यरत 27 कार्मिकों को प्रति कार्मिक एक हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार कंपनी मुख्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया है।

बैतूल वृत्‍त के घाटबिरोली वितरण केंद्र द्वारा विशेष प्रयासों से एटीएंडसी हानियों में गत वर्ष की तुलना में 5.69 प्रतिशत की कमी कर भोपाल क्षेत्र में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply