मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने करुणाधाम आश्रम के पितृ पुरुष परम पूज्य बड़े गुरुदेव  बाल गोविंद शांडिल्य जी की 38वीं पुण्य-तिथि पर आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव  सुदेश शांडिल्य जी महाराज के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बकतरा के  लक्ष्मीनारायण चौहान, श्रीकांत चौहान तथा बालिका पंखुड़ी चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे, रीवा की बैनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की सुश्री श्लेशा शुक्ला तथा साथियों ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री  चौहान ने गुलमोहर, नीम, कदम्ब, मौलश्री, और सारिका इण्डिका के पौधे रोपे। पौध-रोपण में करुणाधाम आश्रम के सर्वश्री राजेन्द्र शांडिल्य, राकेश शांडिल्य, सुश्री ममता शांडिल्य, उषा शांडिल्य, लिपि शांडिल्य, नितिन लालचंदानी, अश्विनी पगारे, सुशील बिल्लौरे तथा साथियों ने भाग लिया। ग्वालियर जिला कराटे खेल संघ के सर्वश्री रोहित शर्मा, सौरभ गर्ग, अभय सक्सेना और पंकज पराशर ने भी पौध-रोपण किया।

बेनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की सुश्री प्राची वाजपेई, अमित विश्वास, प्रतिमा शुक्ला, श्रीधर पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

Views Today: 2

Total Views: 220

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!