15 साल से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों को केंद्र पर लाएं करें नियमित संचालन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- संयुक्त कलेक्टर व प्रभारी जिला अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी  की अध्यक्षता में  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अक्षर साथी एवं असाक्षरों का कक्षा संचालन तथा सामाजिक चेतना केंद्र का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही समय अनुसार उपलब्ध सामग्री को वितरण करना, केंद्रों को नियमित संचालन करने, नए असाक्षरों को जोड़ना, सामाजिक चेतना केंद्र पर सामाजिक गतिविधियां करना तथा 15 साल से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को केंद्र पर लाने व नियमित संचालन करने के लिए बीईओ, बीआरसी, बीएसी जनशिक्षक को निर्देशित किया। प्रभारी शिक्षा अधिकारी श्रीमती सोलंकी ने बैठक में अनुपस्थित रहे बीईओ एवं बी जन शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कक्षा 6टी एवं 9वीं में के पात्र समस्त बच्चों को साइकिल वितरण करने के लिए पात्र व अपात्र छात्रों का सत्यापन किया जाए। इसमें विकासखंड गोगावा एवं झिरन्या द्वारा शत प्रतिशत कार्य करने के लिए बीइओ और बीआरसी को बधाई दी गई। गणवेश पाठ्यपुस्तक अंतर्गत शाला स्तर से प्राप्ति एवं वितरण की त्वरित कार्यवाही 2 दिवसों में शत प्रतिशत करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही स्कूलों का नियमित संचालन एवं शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के लिए भी निर्देशित किया है। बैठक में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी  बी रायक व जिला परियोजना समन्वयक  एसके कानूडे द्वारा भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एपीसी  देवदास पाटीदार, एपीसी  खेमराज सेन, प्रोग्रामर डीपीओ  कुंदन भावसार, प्रौढ़ शिक्षा के  मुबारीक खान पठान उपस्थित रहे।

232 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!