Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल की करीब 100 लाड़ली बहनों ने लगाए पौधे

2 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल शहर के विभिन्न मोहल्लों की निवासी करीब 100 लाड़ली बहनों के साथ आज स्मार्ट उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। बहनों के साथ न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि उनके घर-परिवार के हालचाल भी पूछे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों से पूछा, राखी की तैयारी कैसी चल रही है घर पर सब कुशल हैं न। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा “खुश रहो और प्रगति करो।” लाड़ली बहनों में श्रीमती नीलम शर्मा, रेखा सिंह, कुसुम ठाकुर, कंचन, शबनम, आरती शर्मा, फरजाना, अर्चना, गौरी, स्वाति, सुधा सोनी, माधुरी दास, निर्मला, रशीदा खा, उमा चौहान, स्वर्णलता, शकुंतला, उर्मिला, शोभा, ज्योति, कविता, किरण, रजनी, राजकुमारी शर्मा, राजदुलारी, राखी, माया, राधा पांडे, अंजली, अर्चना आदि शामिल हैं। अनेक सामाजिक कार्यकर्ता भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली बाणगंगा भोपाल निवासी श्रीमती लक्ष्मी बाई ने कहा कि उसके कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस योजना के माध्यम से सहारा दिया है। भावुक लक्ष्मीबाई ने मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक दिक्कतों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भोपाल शहर की लाड़ली बहना सेना की कुछ सदस्यों से चर्चा में कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं, लाड़ली बहनों के भाई हैं। आगामी 27 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उपहार देने के लिए विशेष कार्यक्रम हो रहा है। बहनों को इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा है। रक्षाबंधन पर भाई अपनी लाड़ली बहनों को उपहार देने वाले हैं।

प्राकृतिक कृषि से जुड़े  प्राण सिंह माथुर,  सोनीलाल माथुर,  दत्ताराम कुशवाह,  वेताल कुशवाह और  रामसेवक कुशवाह ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जबलपुर के जिला पंचायत सदस्य सर्वश्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, संतोष पटेल, महेन्द्र जैन, अमित शर्मा, अमित राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा सिंगरौली के अध्यक्ष दिलशरण सिंह ने भी आज पौध-रोपण किया।

45 Views
What do you think?

Leave a Reply