राजू, सुनील, गोपाल सहित 14 युवा अन्न दूत योजना से हुए लाभान्वित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को उत्कृष्ठ और उपयोगी बनाने में देंगे योगदान

विकास पर्व में सांसद श्री पटेल ने दी युवाओं को वाहनों की चाबी

खरगोन- मुख्यमंत्री अन्न दूत योजना के माध्यम से जिलें में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक उत्कृष्ठ और उपयोगी बनाया जाएगा।  सांसद  गजेंद्र सिंह पटेल और कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने 14 वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए युवाओं को चाबी सौंपी। सांसद श्री पटेल ने मुख्यमंत्री अन्न दूत योजना के तहत खरगोन विकासखण्ड के प्रथ्वी तलवारे, गोपाल कुशवाह, जाफर, गोगांव के सतीश यादव, सेगांव के रामलाल चौहान, भगवानपुरा के सौरभ मालवीय, औकार खोडे व मंशाराम सिसोदिया को, कसरावद के सनवर शाह, यश वर्मा और प्रदीप को, महेश्वर के प्रेमसिंह डावर, भीकनगांव के सुनिल यादव तथा झिरन्या के राजु को वाहनों की चाबी सौंपी है। इनमें से अधिकांश हितग्राही मजदूरी के तौर वाहन चलाते थे। अब वे स्वयं वाहन मालिक बन गए है।

5 प्रदाय केन्द्रों से राशन सामग्री उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचेगी

      योजना के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों में समय-सीमा में राशन सामग्री का प्रदाय, खाद्यान्न सामग्री के व्यवर्तन को रोकना है। योजना के तहत अब वाहन के हितग्राही वाहन के मालिक हो गए है। प्रभारी खाद्य अधिकारी  भारत सिंह जमरे ने बताया कि 14 हितग्राहियों को 3.50 करोड़ का ऋण स्वीकृत कर लगभग 17.50 लाख रूपये राज्य शासन द्वारा मार्जिन मनी का अनुदान दिया है। इन वाहनों के माध्यम से ही जिले में कुल 05 प्रदाय केन्द्रों के माध्यम से राशन सामग्री का उचित मूल्य दुकानों को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सामग्री पहुंचाने के लिए हितग्राहियों को 52 से 65 रु. प्रति क्विंटल की दर से परिवहन देय होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  बापूसिंह परिहार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  रविन्द्रसिंह ठाकुर, नरेन्द्रसिंह, हेमन्त मण्डलोई,  राजेन्द्र सोलंकी,  अमिताभ शुक्ला, स्टॉप से  राजेन्द्रसिंह चौहान,  यशवंत कुलकर्णी,  धीरज झंवर,  अजय चौहान,  अंतिम तंवर,  रणजीत पाल,  प्रमोद पटेल एवं खरगोन नगर/ग्रामीण के समस्त उचित मूल्य दुकान विक्रेता व खाद्य विभाग का समस्त स्टाप उपस्थित रहा।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!