आज शहर में निकलेगी भगवान नागेश्वर महादेव की शाही पालकी यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
बड़वाह-  प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के अधिष्ठाता भगवान नागेश्वर महादेव की श्रावण माह में आज सोमवार शाम 4 बजे नगर में शाही पालकी यात्रा निकाली जायेगी ।इस अवसर पर भगवान नागेश्वर महादेव फूल से सुसज्जित पालिका में विराजमान होकर गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेगे। उनकी इस यात्रा में  नगर ही नही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्त शामिल होंगे। यह शाही पालकी यात्रा नगर हिन्दू संगठन के तत्वाधान में निकाली जायेगी। संगठन सदस्यो ने यात्रा के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली है। परम्परा गत रूप से निकलने वाली इस यात्रा मे हर वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष कुछ विशेज तैयारी की गई है ।
यात्रा निकलने के पूर्व होगा महादेव का अभिषेक पूजन 
यात्रा के पूर्व दोपहर वैदिक पाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर पालकी मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।शाही पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग कालका माता रोड, झंडा चौक, एम जी रोड,  मेन चौराहा, जय स्तम्भ, नर्मदा रोड , नंदा मार्ग होते हुए सराफा बाजार पहुंचेगी। जहा से यात्रा पुनः देर रात्रि मंदिर प्रागंण पहुचेगी। जहा आरती के पश्चात यात्रा का समापन होगा ।
पालकी यात्रा में यह रहेगा आकर्षण का केंद्र
 भव्य पालकी यात्रा में  भगवान नागेश्वर महादेव की पालकी के आगे के केशरिया ध्वज पताका लिये घुड़सवार, बैंड-बाजे, ढोल , ताशे, सहित शिवजी की बारात एवं  चलित नयनाभिराम झांकिया   आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। संगठन सदस्य अनिल राय,भुवनेश सेंगर,कमल व्यास,रोमेश विजयवर्गीय, तरुण दस्साणी,अन्नू तिवारी,मनीष शर्मा ने सभी भक्तों से इस आयोजन में अपनी सहभागिता देकर पुन्यभागी बनने की अपील की है।
419 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!