ब्राउनशुगर बेचने और पिस्टल लेकर घूमने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार, बड़वाह – पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश और बड़वाह एसडीओपी विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर लगातार एक के बाद एक बढ़ी कार्यवाही को अंजाम दे रहे है। जिससे ऐसा प्रतीत होता की अब अवैध धंधों से जुड़े कारोबारियों की खैर नहीं। उल्लेखनीय है की थाना प्रभारी ठाकुर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की।

उक्त कार्यवाही में पुलिस को मुखबिर से शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि गोलु उर्फ शादाब पिता अजीज खान निवासी टावरबैड़ी बड़वाह चारण मोहल्ले के पीछे खाली जगह पर अवैध तरीके से ब्राउन शुगर का विक्रय एवं सप्लाई करने का काम करता है। जो रात्रि में करीब 10.30 से 11.30 बजे के बीच ब्राउनशुगर देने आने वाला है। यदि पुलिस इस दौरान दबिश दे तो उक्त स्थान पर गोलु उर्फ शादाब को ब्राऊन शुगर सहित पकडा जा सकता है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। जहा मुखबिर द्वारा बताए अनुसार उक्त स्थान पर घेराबंदी की गई ।तभी कुछ देर बाद एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में चारण मोहल्ले के पिछे अंधेरे मे बैठा दिखा। जिसे पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोलु उर्फ शादाब पिता अजीज खांन उम्र 24 निवासी टावर बैडी बडवाह का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के पास पारदर्शी पन्नी मे सफेद कागज की पुडिया मे रखा भूरे रंग का मिश्रण पदार्थ ब्राउन शुगर मिला। उस पुडिया का तौल करने पर ब्राउन सुगर का कुल वजन करीब 8 ग्राम होना पाया गया। जिसकी कीमती लगभग 80 हजार रुपये होना बताया जा रहा है। हालाकी इस मामले में आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 409/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। थाने पर पूछताछ में आरोपी ने वसीम पिता हमीद निवासी बडवाह से खरीदना बताया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इसी प्रकार एक आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल और एक कारतूस जप्त किया।

पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस किया जप्त

थाना प्रभारी ठाकुर ने एसडीओपी विनोद दीक्षित के मार्गदर्शन में थाने की एक टीम गठित की। इस कार्यवाही में शनिवार रात्री में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की टावर बैडी क्षेत्र में क्रिम कलर की टीशर्ट और स्लेटी रंग का जिन्स पहने एक व्यक्ति अपनी जेब मे देशी कट्टा लेकर घुम रहा है। जो अप्रिय घटना घटित कर सकता है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई। जिसके बाद मुखबीर के बताए अनुसार टावर बैडी क्षेत्र में जाकर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। तभी टावर बेडी स्थित मुर्गी फार्म के पास मुखबीर के बताए अनुसार एक व्यक्ति खडा दिखा। जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकडा और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोईन पिता मुन्शी शेख उम्र 22 साल निवासी मौलाना आजाद मार्ग उर्दु स्कुल के पास बडवाह निवासी होना बताया।जिसके पास एक देशी पिस्टल एवं जिन्स की दाहिनी जेब से जिन्दा कारतुस मिला। उक्त देशी पिस्टल और जिन्दा कारतुस की कीमती करीब 11 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने जप्त किया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 408/23 धारा 25 (1) 27 आर्म्स एक्ट का एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उल्लेखनीय है की आरोपी से जप्त पिस्टल हाथ की बनी होना पाई गई है। जबकि वह यह पिस्टल कहा से और क्यों लाया इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 122

Leave a Reply

error: Content is protected !!