मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की सोलर सिटी साँची की तैयारियों की समीक्षा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

17 अगस्त को कुरवाई और भोपाल में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

साइकिल की राशि वितरण कार्यक्रम में जुड़ेंगे सभी स्कूलों के विद्यार्थी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि साइकिल के राशि वितरण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्चुअली जोड़ा जाए। भोपाल में 17 अगस्त को हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीएम राइज महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा भेल का भूमि-पूजन भी करेंगे। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीएम राइज स्कूल होगा।

कुरवाई में होगा 250 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 17 अगस्त को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की बेहतर तैयारी की जाए। यात्रा से समाज का हर वर्ग और संस्थाएँ जुड़ें। यात्रा के बाद जन-सभा होगी,जिसमें 250 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर विदिशा को कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारी करने के निर्देश दिए।

167 Views

Leave a Reply