पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ विधिक साक्षरता शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-  शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खरगोन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन  जीसी मिश्रा ने कहा कि यदि वाहन चला रहे है तो आपके पास लाइसेंस एवं गाडी का बीमा होना अत्यन्त आवश्यक है। यदि लाइसेंस एवं गाडी का बीमा नहीं है और कोई दुर्घटना हो जाती है तो भारी आर्थिक परेशानियांे का सामना करना पड सकता है। साथ ही जेल भी हो सकती है। वहीं न्यायाधीश  मिश्रा ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, सामान्य कानून एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

उन्होंने पर्यावरण की देखभाल के लिए पंच ‘‘ज‘‘ पर ध्यान केन्द्रित कर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। वहीं डॉ.  रत्नेश महाजन ने नशे से दूर रहने तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग के बताएं। डॉ.  हितेष मुजाल्दा ने सिकलसेल बीमारी के संबंध में तथा बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुधा मोयदे ने बाल हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

                शिविर में कॉलेज प्राचार्य  एसएस मुकाती, तहसील विधिक सेवा समिति से  परसराम गंधारे,  नीलम ओमप्रकाश पगारे,  रोहित मुजाल्दे, कॉलेज के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

199 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!