Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

प्रधानमंत्री श्री मोदी का खजुराहो विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

1 min read
Text Size:

भोपाल- प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का  खजुराहो विमानतल पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। खनिज संसाधन और श्रम मंत्री  बृजेन्द्र प्रताप सिंह और छतरपुर जिले के प्रभारी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रधानमंत्री  मोदी की अगवानी की। विधायकगण सर्वश्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राजेश प्रजापति, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती ललिता यादव, पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।

मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैंस, कलेक्टर  संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी ने प्रधानमंत्री  मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री  मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो विमानतल पहुंचे। इसके बाद भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply