Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रदेश में हृदय से स्वागत- मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

मध्यप्रदेश को प्रसन्नचित्त और आनंदित बनाने का कार्य जारी है
सरकार संत रविदास जी की वाणी को चरितार्थ कर रही है

आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत भाग्यशाली है। यह भी सौभाग्य का विषय है कि मंदिर के भूमिपूजन के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पधार रहे हैं। प्रदेशवासियों की ओर से मैं हृदय से प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार संत रविदास जी की वाणी को चरितार्थ करने का कार्य कर रही है। हमारी पाँच समरसता यात्राएं 20 हजार गाँव से गुजरते हुए लगभग 25 लाख लोगों से संवाद कर और उन गाँवों की माटी तथा नदियों का जल लेकर भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए बड़तूमा आयी हैं। राज्य शासन ने 8 महीने पहले सागर में ही मंदिर निर्माण की घोषणा की थी। गाँव-गाँव की माटी, नदियों के जल और जनता की श्रद्धा के भाव से इस मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर निर्माण के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। संत रविदास जी के कथन “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न-छोट बड़े सब संग बसें, रैदास रहे प्रसन्न” के अनुसार मध्यप्रदेश को प्रसन्नचित्त और आनंदित बनाने का कार्य जारी है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply